HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: आयकर विभाग के दफ्तर के समक्ष गरजे कांग्रेसजन

अल्मोड़ा: आयकर विभाग के दफ्तर के समक्ष गरजे कांग्रेसजन

ADVERTISEMENTS

✒️ खाते फ्रीज करने का पुरजोर विरोध, धरना—प्रदर्शन
✒️ कांग्रेस के खिलाफ षडयंत्र रचने का लगाया आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और युवा कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के विरोध में आयकर विभाग अल्मोड़ा के समक्ष धरना—प्रदर्शन किया और कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर लोकतंत्र को बचाने में जुटी कांग्रेस के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास सबसे ज्यादा आ रहा है, लेकिन आयकर विभाग खुली आंखों से भाजपा की तरफ देखने की हिम्मत नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग कांग्रेस को परेशान करने की नीयत से रोज़ नया षड्यंत्र रच रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब मोदी सरकार के इशारे पर हो रहा है, ताकि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को आर्थिक रुप से कमजोर किया जा सके। इसलिए कांग्रेस के बैंक एकाउंट फ्रीज कर दिए हैं।

श्री भोज ने कहा कि कांग्रेस को धन किसी उद्योगपति/पूंजीपति से दान में नहीं मिले हैं, बल्कि आम जनता द्वारा देश के निर्माण के लिए छोटी—छोटी सहयोग राशि है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इलेक्टोरल बॉण्ड के जरिए गलत तरीके से अपने बैंक खातों को भरने वाली भाजपा अब कांग्रेस पार्टी को रोकने के लिए ऐसी हरकत कर रही है, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। उन्होंने कहा कि कई विपक्षी दल भाजपा के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं और कांग्रेस ही भाजपा की तानाशाही व बर्बरता के खिलाफ लोकतंत्र को जीवित रखने की लड़ाई पूरे दमख़म से लड़ रही है। इसी बात से भाजपा परेशान है। उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल को चुनाव से पहले परेशान करना कितना उचित है, इसका जवाब जनता ज़रूर देगी।

धरना—प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज समेत नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, राजेंद्र बोरा, जिला महामंत्री गीता मेहरा, दिनेश पिल्कवाल, जिला मंत्री बीके पांडे, रमेश लटवाल, सुनील कर्नाटक, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष ललित सतवाल, जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अरविंद रौतेला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि कुटोला, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव बाल विक्रम सिंह रावत, पवन मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, दानिश खान, अमित बिष्ट, मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, हेमा जोशी, मुन्नी पांडे, राधा राणा, पदमा गैढ़ा, खष्टी बिष्ट, आशा पांडे, मधु आर्या, गोविंद मेहरा, नितिन रावत, दीपेश कांडपाल आदि कांग्रेसजन शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments