HomeUttarakhandAlmoraएशिया चैंपियनशिप, शटलर लक्ष्य सेन का बेहतरीन प्रदर्शन, ओलंपिक पर नजर

एशिया चैंपियनशिप, शटलर लक्ष्य सेन का बेहतरीन प्रदर्शन, ओलंपिक पर नजर

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/अंतर्राष्ट्रीय शटलर लक्ष्य सेन का मलेशिया के सेलंगोर में चल रही एशियन बैडमिंटन चैंपियशिप में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। उम्मीद है कि वह प्रदर्शन को जारी रखते हुए ओलंपिक हेतु अपना स्थान पक्का कर लेंगे।

बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 : उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा के तिलकपुर वार्ड निवासी लक्ष्य सेन ने मलेशिया के सेलंगोर में अयोजित हो रही सीनियर एशियन बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में अपने बेहतर प्रदर्शन से भारत को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया। जहां भारतीय टीम को अंतिम क्षण में जापान की टीम से 3-2 से पराजय मिली और भारतीय टीम पदक से वंचित रह गई।

क्वार्टर फाइनल में जबरदस्त मुकाबले

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम के लक्ष्य सेन ने जापान के कोकी वायनावे को सीधे सेटों में 21-19, 22-20, से पराजित किया। सात्विक साईराज और चिराग सेट्टी की जोड़ी ने जापान के खिलाडियों को 21-17, 21-15 से पराजित कर पांच मैचों की श्रंखला में टीम को दो-दो की बराबरी पर लाकर पदक की उम्मीद बड़ा दी थी, लेकिन भारतीय शटलर श्रीकांत को एक घंटा 15 मिनट तक चले मैच में जापान के केंटो मोमोटो से 21-17, 9-21, 20-22 से पराजित होना पड़ा और टीम पदक से वंचित हो गई।

इस चैंपियनशिप में लक्ष्य सेन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने सभी मैच जीते। जहां उसने पहले हांगकांग चाइना के चाई इन चोक को 21-14, 21-7 सेपराजित किया, फिर चाइना के ली लान शी को 21-11,21-16 से हराया और टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह दिलाई। इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम में लक्ष्य के साथ ही उसके बड़े भाई राग सेन भी थे। भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में पहली बार दो भाई एक साथ किसी बड़े चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहे थे। लक्ष्य के इस प्रदर्शन से उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार (पूर्व पुलिस महानिदेशक), अध्यक्षा अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी सहित सभी खेल प्रेमियों और खिलाडियों ने खुशी व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments