HomeUttarakhandAlmoraशिक्षक दीपक वर्मा इंडोर हॉकी उत्तराखंड के प्रदेश सचिव नियुक्त

शिक्षक दीपक वर्मा इंडोर हॉकी उत्तराखंड के प्रदेश सचिव नियुक्त

ADVERTISEMENTS
तमाम खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। हॉकी में उत्तराखंड व देश का नाम रोशन करने वाले नृसिंहबाड़ी निवासी शिक्षक दीपक वर्मा को सिक्स ए साइड इंडोर हॉकी उत्तराखंड का प्रदेश सचिव बनाया गया है। संस्था के राष्ट्रीय सचिव अशफाक शेख ने यह जानकारी देते हुए उन्हें सम्मान पत्र सौंपा है।

शिक्षक दीपक वर्मा सिक्स ए साइड इंडोर हॉकी उत्तराखंड के प्रदेश सचिव नियुक्त
शिक्षक दीपक वर्मा सिक्स ए साइड इंडोर हॉकी उत्तराखंड के प्रदेश सचिव नियुक्त

उल्लेखनीय है कि दीपक वर्मा साल 2004-2005 में पेनाम मलेशिया में सिक्स ए साइड इंडोर हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की टीम के सदस्य रह चुके हैं। वे विगत कई सालों से इंडोर हॉकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी व प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग करते आये हैं। इनके सिखाए कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वर्तमान में प्रतिभाग कर रहे हैं। सिक्स ए साइड इंडोर हॉकी की इंडिया टीम 01 मार्च 2024 से वियतनाम में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही है।

इधर दीपक वर्मा को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी अरूण बग्याल, लियाकत अली, पंकज टम्टा, हरेंद्र बिष्ट, आशीष वर्मा, राजेंद्र बोरा, किशन खोलिया, गणेश साही, दीपक साही, कुंदन कनवाल, ललित वर्मा, राजेंद्र कनवाल, किशन लाल, संजय गुरूरानी, खजान, रितेश वर्मा, बलवंत दानू, रितिक राज, अजय कनवाल, राजेंद्र बिष्ट, शहर साह, प्रेम सिंह, यशवंत पवांर, हॉकी कोच लता साह, राजू महर आदि ने हर्ष जताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments