HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दिव्येश्वर मंदिर में महाशिवपुराण कथा का आगाज

बागेश्वर: दिव्येश्वर मंदिर में महाशिवपुराण कथा का आगाज

ADVERTISEMENTS

✒️ भव्य कलश यात्रा से माहौल बना भक्तिमय
✒️ कथा श्रवण से कटते हैं सारे कष्ट: पंडित कंचन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: ब्रह्मलीन श्री श्री 108 महंत देवनारायण गिरी महाराज की प्रेरणा से दिव्येश्वर मन्दिर मन्युड़ा गागरीगोल में महाशिव पुराण कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ आगाज हो गया है। कथा वाचक व्यास पंडित कंचन जोशी ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते है।

इससे पूर्व महंत भगीरथ गिरी के नेतृत्व में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बैजनाथ मन्दिर से कलश यात्रा निकाल कर जलाभिषेक किया। 9 ग्रह पूजन के बाद शुरू हुई कथा में वेद व्यास कंचन जोशी ने बताया कि हिंदू संस्कृति में पुराणों का बहुत महत्व है। महाशिव पुराण कथा सुनने से श्रद्धालुओं के सम्पूर्ण कष्टों का नाश हो जाता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को ईश्वर पर विश्वास रख कर उनका स्मरण करना चाहिए। कथा के मुख्य यजमान विमला देवी व खड़क सिंह राणा है। इस दौरान राजेन्द्र सिंह, रघुवर दत्त, राजू साह, धाम सिंह, विपिन पांडेय, दीपक भट्ट, राजेन्द्र भडारी, नवीन जोशी, भागीरथी देवी, गीता देवी, सीता देवी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments