HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कल होगी नामांकन प्रक्रिया, समितियों का गठन

अल्मोड़ा: कल होगी नामांकन प्रक्रिया, समितियों का गठन

ADVERTISEMENTS

✒️ देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की नगर इकाई के चुनाव की तैयारी पूरी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की अल्मोड़ा नगर इकाई के चुनाव प्रकिया 12 फरवरी यानी कल पूर्वाह्न 11 बजे से मां नन्दादेवी मन्दिर के गीता भवन में शुरू हो जाएगी। जहां नामांकन प्रकिया आरम्भ होगी। इधर चुनाव के लिए विभिन्न समितियों का गठन करके जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

कल होगी नामांकन प्रक्रिया, समितियों का गठन

इस चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने बताया कि नगर इकाई के चुनाव के लिए विभिन्न समितियों का गठन करके विभिन्न लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नामांकन प्रक्रिया समिति में सह निर्वाचन अधिकारी यूसूफ तिवारी एंव विनीत बिष्ट के साथ वरिष्ठ व्यापारी दीप लाल साह, हरेन्द्र वर्मा, मनोज वर्मा, दिनेश मठपाल, सलमान अंसारी आदि को शामिल किया गया है। पूर्व व्यापार मण्डल महासचिव मनोज सिंह पवार को नगर इकाई के चुनाव के लिए मुख्य मीडिया प्रभारी बनाया गया है जबकि समाजसेवी मनोज सनवाल एंव राजेन्द्र सिंह बिष्ट को संयुक्त रूप से चुनाव का सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। श्री जोशी जोशी ने कहा कि देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मण्डल की चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एंव पारदर्शी और बेहद सादगी पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पूरी चुनाव संचालन समिति जुटी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments