HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ड्रिंक एंड ड्राइव, ऐसा करने वालों की खैर नहीं, 02...

अल्मोड़ा : ड्रिंक एंड ड्राइव, ऐसा करने वालों की खैर नहीं, 02 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
📌 कार व डंपर चालक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस इन दिनों कड़ी कार्रवाई कर रही है। खास तौर पर शराब के नशे में वाहन चलानें वालों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में कार व डंपर चालक को ड्रिंक एंड ड्राइव करते पकड़े जाने पर गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए वाहन सीज किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस अधिकारियों को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। आदेश के अनुपालन में गत दिवस थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र इंजीनियरिंग काँलेज द्वाराहाट गेट के पास चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन संख्या यूपी 03 4124 (मारुति 800) के चालक विशाल सिंह नेगी, निवासी बिंता, द्वाराहाट को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन कार को सीज किया गया।

दूसरे मामले में थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में एसआई बृजमोहन भट्ट, प्रभारी चौकी मासी द्वारा पुलिस टीम के साथ भटकोट चौखुटिया में चेकिंग की गई। इस बीच वाहन संख्या U.K-19 C.A-5270 (डंपर) के चालक दीपक सिंह, निवासी कौलक, मेहलचौरी, गैरसैंण को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन डंपर को सीज किया गया। साथ ही चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान जारी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments