HomeUttarakhandBageshwarगरुड़ बार एसोसिएशन ने तहसीलदार को दी भावभीनी विदाई

गरुड़ बार एसोसिएशन ने तहसीलदार को दी भावभीनी विदाई

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

⏭️ बागेश्वर जिले से अल्मोड़ा स्थानां​तरित हुई हैं तितीक्षा जोशी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: गरुड़ बार एसोसिएशन ने गरुड़ तहसील की तहसीलदार तितीक्षा जोशी का अल्मोड़ा स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर एसोसिएशन ने उन्हें स्मृति चिह्न व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

तहसील कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने कहा कि उन्हें गरुड़ की जनता व अधिवक्ताओं का जो सहयोग पूरे कार्यकाल के दौरान मिला, उसे वे हमेशा याद रखेंगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट हरीश जोशी ने कहा कि तितिक्षा जोशी जैसा मृदुभाषी, सौम्य, सहज व सरल अधिकारी आज तक गरुड़ तहसील में देखने को नहीं मिला। बहुत ही शांत स्वभाव व अच्छे व्यवहार से पेश आते हुए, सभी के साथ तालमेल बैठाते हुए उन्होंने गरुड़ तहसील में सराहनीय कार्य किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के सचिव चंद्रशेखर कांडपाल, उपाध्यक्ष उमेश पांडेय, कोषाध्यक्ष गिरीश कोरंगा, नारायण सिंह थायत, त्रिलोक चंद्र जोशी, दिग्विजय सिंह फर्स्वाण, राजेश जोशी, हरीश रावत आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments