HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : वनभूलपुरा में कथित अवैध मदरसा और नमाज स्थल सील, ध्वस्तीकरण...

हल्द्वानी : वनभूलपुरा में कथित अवैध मदरसा और नमाज स्थल सील, ध्वस्तीकरण रोका गया

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | वनभूलपुरा स्थित कथित मलिक का बगीचा क्षेत्र में नजूल भूमि पर निर्माणाधीन अवैध नमाज स्थल भवन एवं कथित मदरसा भवन के ध्वस्तीकरण को फिलहाल रोक दिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने देर रात दोनों भवनों को सील कर दिया, इस दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की टीम मौजूद रही। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि, सभी संबंधित को सूचित किया जाता है कि नगर निगम हल्द्वानी द्वारा दिनांक 04.02.2024 को वनभूलपुरा क्षेत्र में राजकीय भूमि पर निर्मित दो भवनों के ध्वस्तकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है। माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड नैनीताल के आदेशों के क्रम में प्रत्यावेदन का निस्तारण किया जाना है। उक्त के निस्तारण की कार्रवाई पूर्ण होने तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने के निर्देश नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी को दिए गए हैं। फिलहाल ध्वस्तीकरण वाले दोनों भवन को प्रशासन ने सील कर दिया है।

हालांकि शासन-प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पूरी तैयारी कर ली थी, जिले के थानों की फोर्स के साथ-साथ दूसरे जिलों से भी पुलिसबल बुला लिया गया था। मामले को लेकर खुफिया विभाग से लेकर सोशल मीडिया सेल तक कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments