HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सरकारी परिसम्पत्तियों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के निर्देश

बागेश्वर: सरकारी परिसम्पत्तियों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के निर्देश

ADVERTISEMENTS

✒️ डीएम अनुराधा ने बैठक लेकर दिए जरूरी निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले में विभागों की भूमि एवं परिसम्पत्तियों पर अतिक्रमण रोकने और हटाने को लेकर डीएम अनुराधा पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विभाग तय समयसीमा के भीतर अपनी विभागीय परिसम्पत्तियों का भौतिक सत्यापन कर सैटेलाइट मैप के अनुसार बहुभुज कराना सुनिश्चित करें। साथ ही एक सप्ताह के भीतर इस आशय का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करेंगे। साथ ही जिन विभागों द्वारा अवैध अतिक्रमण चिन्हित किया है, उस पर प्रभावी कार्रवाई औऱ समाधान तराशा जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग अपनी परिसम्पत्तियों का पॉलीगन करवाने के लिए कंट्रोल रूम में नियमित समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी विभाग अपनी सभी परिसम्पत्तियों का सत्यापन कर पानी टैंक, पंचायत घर, स्कूल, भवन आदि का जिओ टैग के अनुसार मैपिग करवा ली जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायों के अधीन सरकारी भूमि के खसरा नम्बर को खतौनी से सत्यापन किया जाय, ताकि वह परिसम्पत्ति पॉलीगन में आ सके। जिलाधिकारी ने चिन्हित अतिक्रमण की भी समीक्षा की। नगर पालिका द्वारा नदीगांव में एक अवैध अतिक्रमण चिन्हित किया है और जिला पूर्ति विभाग द्वारा बदियाकोट में एक एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा कौसानी में एक व मंडल सेरा में तीन अतिक्रमण चिन्हित किए हैं। वहीं वन विभाग द्वारा 27 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए है। जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों को अपनी-अपनी परिसम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए।

बैठक में वन विभाग से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश एडीएम को दिए। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी जीतेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या,जिला पूर्ति अधिकारी मानोज बर्मन, संभागीय परिवहन अधिकारी रत्नाकर सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ईओ हयात सिंह परिहार समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments