HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: इंडिया ​गठबंधन के खिलाफ टिप्पणी से भड़की कांग्रेस

बागेश्वर: इंडिया ​गठबंधन के खिलाफ टिप्पणी से भड़की कांग्रेस

ADVERTISEMENTS

👉 भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका
👉 गौतम के बयान भाजपा का अहंकार: डसीला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने इंडिया गठबंधन के खिलाफ भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कड़ा गुस्सा उगला और दुष्यंत गौतम का एसबीआई तिराहे पर पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ये भाजपा का अहंकार है। उनकी जुबान से वही निकलता है, जो उनकी पाठशाला में पढ़ाया जाता है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि नफरत की राजनीति करने वाले प्यार और सम्मान देना सीख ही नहीं सकते है। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस सदैव आगे आई है और आगे भी आते रहेगी। भाजपा एक ओर देश को गरीबी की तरफ धकेल रही है, तो दूसरी तरफ से लोकतंत्र को खत्म करने व भारतीय फौज को कमजोर करने पर तुली है। यही नहीं देश की अर्थव्यवस्था को भी डुबोने का काम किया है। कड़ी टिप्पणी करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि इनकी टिप्पणी बताती है कि इनकी सोच व बुद्धि का स्तर बताती है।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा चंडीगढ़ में चुनी सरकार को गिराने का काम कर रही है। वहां गठबंधन के वोटों को जबरन अमान्य घोषित कर अपने पार्टी के प्रत्याशी को मेयर बना रही है। लोकतंत्र को खत्म कर भाजपा स्वयं को राजा घोषित करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐसी मनमानी को कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री कवि जोशी,सुनील भंडारी, मुन्ना पांडेय, गोकुल परिहार, कुंदन गोस्वामी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया,विनोद पाठक, लक्ष्मी धर्मशक्तु, प्रकाश वाछमी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments