HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कल से शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य

हल्द्वानी : कल से शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी में मंगल पड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण किया जाना है, एक मीटर की छूट के बाद अब 11-11 मीटर सड़क चौड़ीकरण किया जायेगा। जिला प्रशासन कल बुधवार से अपनी कार्यवाही शुरू करने जा रहा है। ऐसे में व्यापारियों ने आज से ही अपनी दुकानें तोड़नी शुरू कर दी है। आज सरस मार्केट के पास से कई व्यापारियों खुद ही अपनी दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद देर शाम तक सामान हटाने का काम चलता रहा।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

गौरतलब है कि हल्द्वानी में मंगल पड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण किया जाना है, इस चौड़ीकरण की जद में कई सरकारी भवन और व्यापारियों की दुकानें आ रही है। सरकारी संपत्ति और भवनों को जिला प्रशासन ने तोड़ते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है जबकि दूसरी तरफ सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को उनकी दुकानों को तोड़ने के लिए नोटिस दिया था। इसकी जानकारी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय द्वारा दी गई।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments