HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कमिश्नर रावत ने छापा मारा तो जमीन पर रखा मिला...

हल्द्वानी : कमिश्नर रावत ने छापा मारा तो जमीन पर रखा मिला खोया

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी समाचार | आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को रामलीला मोहल्ला स्थित पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा रामनगर वाले मावा आढ़ती के वहां छापेमारी कर अवैध रूप से भंडार किये मावा (खोया) पकड़ा।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त रावत ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार को मावे के सैम्पल लेने के साथ ही जिन स्थानों से यह मावा लाया जाता है उन स्थानों पर मावा बनाने की व्यवस्था भी चैक करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने कहा सैम्पल फेल होने पर आढ़ती के खिलाफ कठोर जुर्माने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा।

आयुक्त रावत ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मावा काफी मात्रा में भूमि में रखा गया था और साफ सफाई का कोई प्रबन्ध भी नहीं था साथ ही दुकान में मावा बड़ी मात्रा में काफी पुराना रखा गया था। जिस पर आढ़ती से मावा के बिल प्रस्तुत करने को कहा गया पर वह बिल भी नहीं दिखा पाया।

पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा आढ़ती द्वारा लाईसेंस में दुकान में पता भोलानाथ गार्डन का था जबकि वर्तमान में कारोबार रामलीला मोहल्ला से किया जा रहा है। जिस पर आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि लाईसेंस की जांच की कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरों के खिलाफ व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जायेगा साथ ही मिलावट खोरी में लिप्त पाये जाने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। निरीक्षण में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि उपस्थित थे।

कुमाऊं में टैक्सी संचालकों की हड़ताल खत्म

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments