HomeBreaking Newsलोकसभा चुनाव 2024 : BJP ने 23 राज्यों के प्रभारी बदले, उत्तराखंड...

लोकसभा चुनाव 2024 : BJP ने 23 राज्यों के प्रभारी बदले, उत्तराखंड समेत जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

ADVERTISEMENTS

Lok Sabha Election 2024 | आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इसी साल के मध्य में लोकसभा के चुनाव होने है और सभी राजनीतिक दल अभी रणनीति बनाने में लगे हुए है। इसी बीच शनिवार को पार्टी की तरफ से सभी राज्यों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारीऔर सह-प्रभारियों की सूची जारी की गई है।

बिहार में जहां एक ओर महागठबंधन में टूटने के आसार है वहां विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश को प्रभार सौंपा गया है। वहीं, उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी बैजयंत पांडा को दी गई है। इसके अलावा उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम को पार्टी ने एक बार फिर से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

जबकि अंडमान एवं निकोबार में वाई. सत्याकुमार, अरुणाचल प्रदेश में अशोक सिंघल, बिहार में विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश, चंडीगढ़ में विजयभाई रूपाणी, दमन एवं दीव में पुरनेश नोदी और दुष्यन्त पटेल, गोवा में आशीष सूद, हरियाणा में बिपलब कुमार देव और सुरेन्द्र नागर, हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन, जम्मू-कश्मीर में तरुण चुघ और आशीष सूद, झारखंड में लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कर्नाटक में डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी,

केरल में प्रकाश जावड़ेकर, लद्दाख में तरुण चुघ, लक्ष्यद्वीप में अरविंद मेनन, मध्य प्रदेश में डॉ. महेन्द्र सिंह और सतीश उपाध्याय, ओडिशा में विजेपल सिंह तोमर और लता उसेंडी, पुडुचेरी में निर्मल कुमार सुराणा, पंजाब में विजयभाई रूपाणी और नरेंद्र सिंह, सिक्किम में दिलीप जयसवाल, तमिलनाडु में अरविंद मेनन और सुधाकर रेड्डी, उत्तर प्रदेश में बैजयंत पांडा, उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम, पश्चिम बंगाल में मंगल पांडे, आशा लकड़ा और अमित मालवीय शामिल है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments