HomeUttarakhandAlmoraठेकेदार ने बिना पुलिस सत्यापन के रखे थे मजदूर, 05 हजार का...

ठेकेदार ने बिना पुलिस सत्यापन के रखे थे मजदूर, 05 हजार का चालान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। एसएसपी के निर्देश पर सत्यापन अभियान जारी है। लमगड़ा में पुलिस ने एक ठेकेदार द्वारा मजदूरों को बगैर सत्यापन रखने पर उसका 05 हजार का नगद चालान किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में गत दिवस थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत द्वारा पुलिस टीम के साथ बाहरी प्रदेशों से थाना क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत/निवारसत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन सत्यापन अभियान चलाकर ग्राम दुर्गानगर, शहरफाटक, नाटाडोल व गजार में 40 किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया गया।

इस दौरान एक ठेकेदार द्वारा अपने मजदूरों का सत्यापन नहीं कराया गया था, जिस पर संबंधित का पुलिस एक्ट में 05 हजार का नगद चालान किया गया।सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments