HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः कल अस्पताल में उपवास पर बैठेंगे कांग्रेस के संगठन मंत्री

बागेश्वरः कल अस्पताल में उपवास पर बैठेंगे कांग्रेस के संगठन मंत्री

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कांग्रेस संगठन मंत्री कवि जोशी 26 जनवरी यानी कल को जिला अस्पताल में एक दिवसीय उपवास रखेंगे। उन्होंने जिला अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप लगाया। जल्द व्यवस्था में सुधारने की मांग के साथ यह उपवास होगा। पार्टी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही।

ADVERTISEMENTSAd Ad

श्री जोशी ने कहा कि जिला अस्पातल में लंबे समय से व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। इसके लिए जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर चेताने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके कान में जूं तक नहीं रेंगी। अब वह 26 जनवरी को एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे। उन्होंने कहा अस्पताल में स्थापित जन औषधि केंद्र बंद है। जब खुलता है तब दवा नहीं होती है। लोग बाजार से महंगी दवा लेने को मजबूर हैं। जिला अस्पताल से लगातार मरीजों को बाहर रेफर किया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, गोकुल सिंह परिहार, सुनील पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments