HomeUttarakhandAlmoraमनोनयन: देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल का विस्तार, रश्मि महिला प्रकोष्ठ की मण्डल...

मनोनयन: देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल का विस्तार, रश्मि महिला प्रकोष्ठ की मण्डल अध्यक्ष व आशुतोष मंडल उपाध्यक्ष बने

अल्मोड़ा/हल्द्वानी/रामनगर। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने रविवार को संगठन का विस्तार कर दिया है। जिसमें रामनगर की महिला व्यवसायी रश्मि गौनियाल को महिला प्रकोष्ठ का कुमाऊं मण्डलीय अध्यक्ष व मनान (अल्मोड़ा) के कारोबारी आशुतोष पाण्डेय को कुमाऊं मण्डलीय उपाध्यक्ष बने हैं। यह दोनों की नियुक्तियां मण्डलीय अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल एवं कुमाऊं प्रभारी राजकुमार नेगी की संस्तुति तथा प्रदेश महामंत्री राजकुमार केशरवानी के अनुमोदन से हुई हैं।
दोनों नये मनोनीत उक्त पदाधिकारियों ने इस मनोनयन के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। इस मनोनयन पर संगठन के रामनगर अध्यक्ष हेम भट्ट, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा, युसुफ तिवारी, अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष दीपेश जोशी (देवा भाई), किरन पंत, सुधीर गुप्ता, जगदीश तिवारी, मोहमद फईम, करन कौशिक, महिला जिला अध्यक्ष आशा उप्रेती ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद, गोयल, मुकेश बेलवाल, आफताब हुसैन, अचिंत बीर सिंह, कॉर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, घनश्याम वर्मा, राकेश अग्रवाल, कमल मेहरा, गोपाल सती, सचिन चिलवाल, जेकरिहना गोयल, हरजीत चड्ढा, दया किशन शर्मा, रमेश जोशी, आनंद सिंह दरम्वाल, अशोक मोंगिया आदि ने संगठन के विस्तार पर खुशी जाहिर की है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments