HomeAccidentसितारगंज ब्रेकिंग: भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की पति समेत...

सितारगंज ब्रेकिंग: भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की पति समेत हादसे में मौत

नारायण सिंह रावत
सितारगंज|
सिसौना सिडकुल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सितारगंज से सिडकुल जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ जाने से स्कूटी सवार पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक रामनगर के रहने वाले थे। मृतका अपने भाई को राखी बांधकर स्कूटी से अपने पति के साथ वापस रामनगर लौट रही थी। जैसे ही दम्पति सिसौना पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने हार्न बजाया। जिस पर चालक ने स्कूटी को साइड में नीचे की ओर करना चाहा तो स्कूटी अनियंत्रित हो कर गिर गई। जिससे पति पत्नी दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। मृतका का भाई सिडकुल में काम करता है और सितारगंज में रहता है। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। सिडकुल पुलिस ने ट्रक नं0 एचआर 6 3सी 0769 को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments