HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः गागरीगोल में एनएसएस का 07 दिनी शिविर शुरू

बागेश्वरः गागरीगोल में एनएसएस का 07 दिनी शिविर शुरू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। इंटर कॉलेज गागरीगोल का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय गागरीगोल में शुरू हो गया है। शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया ने कहा कि एनएसएस समाज सेवा का सशक्त माध्यम है।

विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान मन्यूड़ा हंसी शाह ने कहा कि एनएसएस शिविर समाज सेवा का भाव जगाता है। अध्यक्षता प्रधानाचार्य किशन सिंह थायत ने की। संचालन कार्यक्रम अधिकारी हेम उपाध्याय ने किया। इस दौरान प्रावि के शिक्षक चंद्रशेखर बिष्ट, दीप चंद्र तिवारी, रमेश चंद्र भट्ट, भुवन बोरा, मनोज पांडेय, नरेंद्र बोरा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments