HomeUttarakhandAlmoraराम लला प्राण-प्रतिष्ठा, कर्नाटकखोला में होगी महिला रामलीला, भव्य दीपोत्सव

राम लला प्राण-प्रतिष्ठा, कर्नाटकखोला में होगी महिला रामलीला, भव्य दीपोत्सव

ADVERTISEMENTS
रामलीला मंच पर सजेंगे ग्यारह सौ दीप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार को श्री राम मंदिर अयोध्या में राम लला प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोड़ा में महिला रामलीला का मंचन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रामलीला, इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। रात्रि रामलीला मंच पर ग्यारह सौ दीपों के साथ मनाया जायेगा दीपोत्सव।

महिला रामलीला आयोजन को लेकर बैठक
महिला रामलीला आयोजन को लेकर बैठक

श्रीरामलीला समिति के संयोजक और संरक्षक बिट्टू कर्नाटक की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में आयोजन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में महिलाओं को रामलीला के चरित्रों के पात्र सौंपे गये। तय किया गया कि यह रामलीला तीन घंटे तक होगी।

वक्ताओं ने बताया कि दर्शकों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा की भी वृहद व्यवस्था की गयी है। साथ ही इस महिला रामलीला का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इसके लिए रविवार को एक दिवसीय कलाकारों की तालीम भी रखी गयी है।

समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक ने बताया कि रामलीला को आर्कषक बनाने के लिए बेहतर साउंड सिस्टम दिल्ली से मंगवाया जा रहा है। कार्यक्रम में तय हुआ कि प्रातः आठ बजे से श्री रामलीला मंच में पूजा करके रामभजन का आयोजन ध्वनि यंत्रों के माध्यम से किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक महिला रामलीला का आयोजन किया जाएगाा तत्पश्चात् प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद संध्याकाल में रामलीला मंच पर भव्य दीपोत्सव एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में समिति के संरक्षक बिट्टू कर्नाटक, अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, राकेश बिष्ट, हेम चंद्र जोशी, बद्री प्रसाद कर्नाटक, हंसा दत्त कर्नाटक, कविता पांडे, आशा मेहता, मीना भट्ट, पारू उप्रेती, मेघा कांडपाल, रश्मि कांडपाल, मीनाक्षी जोशी, रेखा पवार, हिमांशी आलमियां, कोमल जोशी, नेहा जोशी, मेघना पांडे, कशिश रावत, कमला पांडे, वैष्णवी जोशी, रक्षिता अल्मियां, लता नैनवाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments