HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : कत्यूरघाटी में 'बंदर भगाओ-खेती बचाओ' मुहिम शुरू

बागेश्वर : कत्यूरघाटी में ‘बंदर भगाओ-खेती बचाओ’ मुहिम शुरू

ADVERTISEMENTS

👉 जन अभियान के संचालन को समिति का गठन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | गरुड़ तहसील की कत्यूर घाटी से ‘बंदर भगाओ-खेती बचाओ’ की मुहिम शुरू हो गई है। अब गांव-गांव में इस मुहिम को तेज करने के लिए जन अभियान संचालन समिति का गठन किया गया है। इसके लिए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हरीश जोशी को संयोजक और ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रविशंकर बिष्ट को अध्यक्ष बनाया गया है।

जन अभियान की कोर कमेटी की सिविल सोसायटी के कार्यालय में आयोजित बैठक में देवकी नंदन जोशी, मोहन चंद्र कंसेरी, नंदन सिंह अल्मिया, मोहन चंद्र जोशी, नंदाबल्लभ पंत, जीवन चंद्र दुबे, कैलाश चंद्र जोशी को सलाहकार, एडवोकेट डीके जोशी को संरक्षक, मोहन जोशी, अखिल जोशी, ललित जोशी, दिवाकर तिवारी, सुंदर बोरा, महेश पांडे मीडिया समन्वयक, प्रेम सिंह नेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष, कृपाल दत्त लोहुमी महासचिव, भोला दत्त पांडे सचिव, हेम पांडे उप सचिव, दीवान सिंह नेगी कोषाध्यक्ष बनाए गए।

इसके अलावा न्याय पंचायत पिंगलों के लिए मदन मोहन गुसाई, तिलसारी के लिए मनोज भट्ट, बैजनाथ के लिए अशोक नयाल, भगरतोला के लिए कृष्णा पांडे, लौबांज के लिए हेमा पंत, गढ़सेर के लिए मंजू बोरा, भिलकोट के लिए भूपाल सिंह, नगर पंचायत के लिए हिमांशु खाती को प्रभारी बनाया गया है। संचालन समिति अब गांव-गांव जाकर बैठक करेगी और जन आंदोलन के लिए लोगों को जागरूक करेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments