HomeBreaking Newsबेहद दुःखद : छात्रों से भरी नाव झील में पलटी, 10 बच्चों...

बेहद दुःखद : छात्रों से भरी नाव झील में पलटी, 10 बच्चों समेत 2 टीचर की मौत

वडोदरा | गुजरात के वडोदरा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुरुवार दोपहर हरणी झील में नाव पलट गई। नाव पर निजी स्कूल के 27 छात्र सवार थे, इस हादसे में 10 बच्चों और 2 टीचर की मौत हो गई। नाव में सवार बाकी 13 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि उनकी हालात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। इनमें से किसी भी बच्चे या टीचर ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। जब नाव पलटी तो सभी पानी में डूबने लगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नाव पलटने की घटना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में अब तक 10 बच्चों को बाहर निकाला गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव में करीब 27 लोग सवार थे। बताया गया है कि इनमें 23 से 24 छात्र शामिल थे। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे​​​​​​​ सुबह 8 बजे हरणी वाटर पार्क और झील पर पिकनिक मनाने गए थे।

बच्चों का डूबना हृदय विदारक: सीएम भूपेन्द्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा- वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों की डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मैं जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी है। सिस्टम को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

वडोदरा के कलेक्टर एबी गोर ने बताया कि बोट की क्षमता 16 सवारियों की थी, लेकिन इसमें 27 लोग सवार थे।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments