HomeUttarakhandNainitalलालकुआं में युवा कांग्रेस नेता पर झोंका फायर, मुकदमा दर्ज

लालकुआं में युवा कांग्रेस नेता पर झोंका फायर, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | युवा कांग्रेस नेता पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

बिंदुखत्ता के इंद्रानगर निवासी युवा कांग्रेस के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमल दानू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह अपने मित्र घोड़ानाला निवासी गोपाल सिंह नेगी के आवास पर गए थे। लौटते समय मित्र के घर से कुछ आगे जाने पर सामने से तीन कारों में सवार होकर आए लोगों ने उन्हें रोक लिया। देसी तमंचे से एक के बाद एक दो फायर कर दिए। एक गोली उनकी कनपटी और दूसरी पेट के बगल से गुजर गई। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित होने लगे तो आरोपी उनके सिर पर डंडे से वार कर फरार हो गए।

तहरीर में कमल दानू ने भगत सिंह दरियाल, देवेंद्र सिंह नैनवाल, सतीश सनवाल, विजय जोशी, सचिन दानू, शुभम दानू समेत अन्य चार पांच अज्ञात युवकों पर हमले का आरोप लगाया है। कमल का आरोप है कि आरोपी उनसे राजनीतिक रंजिश रखते हैं। इसलिए हमला किया गया। वहीं कोतवाली लालकुआं में पहुंचे कई कांग्रेसियों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सीओ लालकुआं संगीता ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments