HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: 99 साल के बुजुर्ग चले एक किमी पैदल

बागेश्वर: 99 साल के बुजुर्ग चले एक किमी पैदल

👉 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह बिष्ट सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा पदयात्रा में सबसे उम्रदराज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 99 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट भी शामिल हुए। जो रैली में चलकर इस उम्र में पूरे जोश के साथ शामिल रहे। तहसील परिसर से लेकर नुमाईशखेत की दूरी लगभग एक किमी है। श्री बिष्ट पूरा पैदल चले, हालांकि कहीं-कहीं पर उन्हें बैठने की भी जरूरत पड़ी, लेकिन उन्होंने यह यात्रा पूरी की।
स्वतंत्रता सेनानी हुए सम्मानित

बागेश्वर: उत्तरायणी मेले के शुभारंभ समारोह में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट और स्वतंत्रता सेनानी स्व. बद्री दत्त पांडे के पौत्र कर्नल रवि पांडे को सम्मानित किया गया।
उत्तरायण स्मारिका का विमोचन

बागेश्वर: जिला पत्रकार समिति द्वारा प्रकाशित उत्तरायण—2024 का विमोचन सांसद अजय टम्टा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तरायण 2024 कुली बेगार आंदोलन सहित उत्तरायणी मेले को समर्पित पुस्तक है। उन्होंने उत्तरायण पत्रिका के प्रकाशन हेतु जिला पत्रकार समिति एवं जिला प्रशासन को बधाई दी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक पार्वती दास, सुरेश गड़िया, पूर्व मंत्री बलवन्त सिंह भौर्याल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत नवीन परिहार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, पुष्पा आर्य, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, सीडीओ आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, तहसीलदार दीपिका, तितिक्षा जोशी, दलीप खेतवाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आंनद बिष्ट, इंद्र सिंह परिहार सहित जिला पत्रकार समिति के सदस्य मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments