HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सरयू नदी में राजा दशरथ ने किया था अनुष्ठान -...

हल्द्वानी : सरयू नदी में राजा दशरथ ने किया था अनुष्ठान – मुख्यमंत्री धामी

हल्द्वानी समाचार | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का उत्तराखंड से अटूट नाता रहा है। राजा दशरथ ने संतान प्राप्ति के लिए जिस सरयू नदी के किनारे अनुष्ठान किया था, उसका उद्गम स्थल उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में है। बताया कि लंका विजय के बाद राम जब अयोध्या लौटे और राजा रामचंद्र बने तब उन्होंने देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर में पितृ यज्ञ किया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने हल्द्वानी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि राम देश की आत्मा हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में इन दिनों उत्तराखंड के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे है। स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वीकार कर चुके हैं कि देश की सर्वश्रेष्ठ रामलीला उत्तराखंड की है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए भ्रष्टाचार रूपी रावण और नशा रूपी कुंभकर्ण को संहार करना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखंड में युवाओं के साथ-साथ खेल प्रेमियों के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments