HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: डीएम व व्यापारियों में सकारात्मक वार्ता, कल से बंद का निर्णय...

बागेश्वर: डीएम व व्यापारियों में सकारात्मक वार्ता, कल से बंद का निर्णय वापस

ADVERTISEMENTS

👉 उप जिलाधिकारी मोनिका ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: झूला पुल को खोलने की मांग को लेकर आंदोलित व्यापारियों ने अब 13 जनवरी यानी कल से बेमियादी बंद का निर्णय वापस ले लिया है। यह व्यापारियों एवं डीएम अनुराधा पाल के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद संभव हुआ है। यह जानकारी पत्रकार वार्ता आयोजित कर उप जिलाधिकारी मोनिका ने दी।

प्रेसवार्ता में एसडीएम मोनिका ने बताया कि ऐतिहासिक झूला पुल को खोलने संबंधी प्रकरण पर जिला प्रशासन व व्यापारियों के बीच सकारात्मक वार्ता हो चुकी है। इसके बाद व्यापार संघ ने 13 जनवरी यानी कल से अनिश्चितकालीन बंद का निर्णय वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर सेतु आभियंत्रिकी एवं संरचनाएं प्रमुख द्वारा फरवरी के प्रथम सप्ताह में पुल का सर्वे होगा। इसके लिए प्रशासन ने सीएसआईआर को 18 लाख 88 हजार रूपये की धनराशि जारी कर दी है।

उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया कि वार्ता में जिलाधिकारी ने व्यापारियों को बताया कि प्रशासन द्वारा पुल खोलने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों व पुल के खतरे से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुल की हालत को देखते हुए जनहित में पुल बंद किया गया है। एसडीएम ने बताया कि वार्ता के बाद व्यापारियों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग करने का भरोसा देते हुए पु​ल खोलने की कार्यवाही में तेजी लाने का अनुरोध किया है और प्रशासन को आश्वस्त किया है कि 13 जनवरी यानी कल भी अन्य दिनों की तरह दुकानें खुली रहेंगी।

इधर व्यापार मंडल बागेश्वर के अध्यक्ष कवि जोशी ने बताया कि आज जिलाधिकारी के बुलावे पर नगर व्यापार संघ की टीम उनसे मिली। जिसमें करीब आधा घंटा वार्ता चली। इसके बाद नगर व्यापार संघ ने 13 जनवरी यानी कल से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन बाजार बंद के निर्णय को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि इस बार भी जिला प्रशासन वायदे से मुकरा, तो भविष्य में फिर उग्र जनांदोलन खड़ा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments