HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : दोस्तों के साथ सेक रहा था आग, तभी चली युवक...

हल्द्वानी : दोस्तों के साथ सेक रहा था आग, तभी चली युवक पर गोली

हल्द्वानी समाचार | दोस्तों के साथ बैठकर आग सेक रहे एक ई-रिक्शा चालक युवक को किसी ने गोली मार दी। खून निकलने पर युवक को गोली लगने का पता चला। आनन-फानन में उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर शरीर में फंसी गोली को निकाल दिया है। फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में युवक का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस गोली चलाने वालों का पता लगाने में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कोतावाली थाना क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी निवासी राजू 15 दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था। यहां आकर वह ई-रिक्शा चलाने लगा। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात करीब 11 बजे राजू चाऊमीन के ठेले के पास अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बैठकर आग सेक रहा था। अचानक उसे कमर के पास किसी तरह की तेज चुभन का अहसास हुआ साथ ही एक आवाज भी सुनाई दी। कुछ ही सेकेंड में जब राजू ने चुभन वाली जगह पर हाथ लगाया तो खून निकल रहा था। उसके दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी और उसे लेकर एसटीएच पहुंचे।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक गोली राजू के शरीर में ज्यादा अंदर तक नहीं पहुंची थी। ऊपरी मांस में ही फंसकर रह गई थी। फिलहाल डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली को निकाल दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कोतवाल ने बताया कि घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की खोजबीन में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments