HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जोरों पर

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जोरों पर

👉 सदस्यता टीम बोली—1600 से अधिक व्यापारियों ने संगठन से जोड़ा नाता

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियों के क्रम में पिछले कई दिनों से सदस्यता अभियान जोरों से चल रहा है। आज नौवें दिन 186 से अधिक व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान टीम के सदस्यों के अनुसार अब तक 1600 से अधिक व्यापारी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि काफी उत्साह से व्यापारी संगठन के सदस्य बन रहे हैं।

गुरुवार को सदस्यता अभियान की शुरूआत लोअर माल रोड से शुरू हुई। यह अभियान धारानौला मार्ग, बावन सीढ़ी, मोतिया धारा, माल रोड में चली। इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखना है। वहीं व्यापारी हितों के मुद्दों पर चर्चा भी चल रही है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments