हल्द्वानी : इन तारीखों पर नहीं चलेगी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन

0
कुमाऊं के चार रेलवे स्टेशन से 2 दिसंबर से 27 मार्च तक आठ ट्रेनें होंगी निरस्त

हल्द्वानी समाचार | कोहरे और बढ़ती ठंड का असर अब रेल पर भी पड़ता नजर आ रहा है, काठगोदाम हल्द्वानी से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन को जाने वाली ‘उत्तर संपर्क क्रान्ति एक्सप्रेस’ (15036) के साथ रामनगर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली ‘रामनगर-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस’ (25036) घने कोहरे के कारण अगले कुछ दिनों के लिए रद्द कर दी गई है।


ADVERTISEMENTS

IRCTC की वेबसाइट के मुताबिक, काठगोदाम से संचालित संपर्क क्रांति और रामनगर-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस ट्रेन 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 और 30 जनवरी को निरस्त रहेगी।

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा कोहरे के कारण पटरियों की स्थिति समझने और सिग्नल देखने में ट्रेन चालकों को होने वाली कठिनाई के चलते ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS