Haldwani News | हल्द्वानी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तड़के से ही शहर में कोहरा छाया रहा। तापमान में भारी गिरावट आने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए दिनभर अलाव का सहारा ले रहे है। सुबह तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बुधवार को मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




