HomeUttarakhandAlmoraजागेश्वर : परचून की दुकान में अवैध शराब बेचता दुकानदार गिरफ्तार

जागेश्वर : परचून की दुकान में अवैध शराब बेचता दुकानदार गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

जागेश्वर/अल्मोड़ा। दन्या पुलिस की औचक चेकिंग के दौरान जागेश्वर क्षेत्र में स्थित परचून की दुकान में अवैध शराब बेचते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये हैं।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा गत दिवस औचक चेकिंग की गई। इस दौरान कस्बा जागेश्वर में अभियुक्त प्रकाश चन्द्र भट्ट को अपनी परचून दुकान में अवैध शराब रखकर बेचने पर उसके कब्जे से 52 पव्वे पिकनिक मार्का अवैध देशी शराब बरामद की गई। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार आरोपी प्रकाश चंद्र भट्ट उम्र 52 वर्ष पुत्र हरीश भट्ट जागेश्वर, दन्या अल्मोड़ा का निवासी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल दान सिंह व कांस्टेबल पवन थ्वाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments