HomeUttarakhandAlmoraव्यापारी हित में कार्य करना ही देवभूमि व्यापार मंडल की प्र​थम प्राथमिकता

व्यापारी हित में कार्य करना ही देवभूमि व्यापार मंडल की प्र​थम प्राथमिकता

ADVERTISEMENTS

📌 आज इन क्षेत्रों में चला सदस्यता अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए तमाम व्यापारियों से संपर्क साधा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उत्तराखंड की सबसे पुराने पंजीकृत व्यापारिक संगठन देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियों के तहत अल्मोड़ा में व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार जारी है।

व्यापारी हित में कार्य करना ही देवभूमि व्यापार मंडल की प्र​थम प्राथमिकता
व्यापारी हित में कार्य करना ही देवभूमि व्यापार मंडल की प्र​थम प्राथमिकता

सैकड़ों व्यापारियों को ग्रहण कराई सदस्यता

देवभूमि व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित हैं। अभियान के छठे दिन बड़ी संख्या में व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई। सोमवार के दिन व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के अभियान की शुरूआत धार की तूनी, ढूंगाधारा, मुख्य बाजार, लिंक रोड तक सदस्यता की गई। अभियान के तहत आज 235 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई।

इस मौके पर सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज, सुमित गुप्ता, सुमित साह, अंकुर वोहरा, सूरज वाणी, आशीष भारती आदि व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments