रॉयल राजपूत ने कसार की टीम को किया पराजित, गोलू रहे मैन ऑफ द मैच

0
स्व. जगन्नाथ सिंह लटवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
स्व. जगन्नाथ सिंह लटवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि विनीत बिष्ट व अन्य

📌 स्व. जगन्नाथ सिंह लटवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट

✒️ मुख्य अतिथि विनीत बिष्ट ने किया उत्साहवर्धन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। स्यालीधार खेल मैदान में स्व. जगन्नाथ सिंह लटवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मटेला रॉयल राजपूत ने 08 विकेट से कसार की टीम पर जीत दर्ज की। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


ADVERTISEMENTS

आज का मैच मटेला रॉयल राजपूत व कसार के बीच खेला गया। जिसमें कसार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाये और मुकाबले में खड़ी टीम को 127 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में मटेला रॉयल राजपूत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए यह मैच 8 विकेटो से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताबू गोलू को दिया गया।

स्व. जगन्नाथ सिंह लटवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक निदेशक अल्मोड़ा बागेश्वर विनीत बिष्ट रहे। इस मौके पर विकास कनौजिया, हिंदू जागरण मंच जिला उपाध्यक्ष महेंद्र रावत, मंडल मंत्री हवालबाग पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश लटवाल, मुकेश लटवाल, राजू लटवाल, राजेंद्र लटवाल, गुड्डू लटवाल, मुकेश लटवाल, हिमांशु लटवाल, अर्जुन लटवाल, राहुल लटवाल एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS