HomeUttarakhandBageshwarउपलब्धि: बागेश्वर के ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों ने देश—प्रदेश में रोशन किया नाम

उपलब्धि: बागेश्वर के ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों ने देश—प्रदेश में रोशन किया नाम

👉 राष्ट्रीय विद्यालयीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में जीते तीन स्वर्ण पदक
👉 अब अंतर्राष्ट्रीय विद्यालयीय खेलों में करेंगे प्रतिनिधित्व

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर देश तथा प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। चार में से तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। सभी विजेता खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय विद्यालयी खेलों में प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें यहां के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। इसमें से तीन स्वर्ण पदक खिलाड़ी बागेश्वर के हैं। टीम में भूमिका टाकुली, लता कोरंगा, डोली फर्सवाण और ओमलाल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश की और से प्रतिभाग करेंगे। टीम मैनेजर के रूप में महिपाल गड़िया, टीम‌ कोच ललित नेगी, गोकुल खेतवाल, गीता आर्या, कल्पना आर्य, शबाना, गंभीर बोरा शामिल रहे। उनकी उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments