HomeBreaking NewsUttarakhand : अब जेई दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया

Uttarakhand : अब जेई दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया

Uttarakhand News | उधम सिंह नगर जिले में विजिलेंस ने एक ही दिन में दो रिश्वतखोर अफसरों को पकड़ा है, सिडकुल सितारगंज के सहायक लेखाकार को 9 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया तो वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई में काशीपुर ब्लॉक के जेई को भी 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाईन नंबर-1064 पर शिकायत करते हुए कहा कि उसके द्वारा मनरेगा के तहत छह-सात कार्य किए गए है, जिन कार्यों के पैसें आंवटित करने की (एमबी) बनाने के एवज में काशीपुर ब्लॉक के जेई फईम अहमद सैफी ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर विजिलेंस टीम को जांच पर तथ्य सही मिले, तत्काल ट्रैप टीम का गठन कर आज शुक्रवार को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए काशीपुर ब्लॉक के जेई फईम अहमद सैफी पुत्र रईश अहमद निवासी बाजपुर थाना बाजपुर जिला उधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 10 हजाार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ब्लॉक कार्यालय काशीपुर में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments