HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बिलौनासेरा वार्ड के ना​गरिकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

बागेश्वर: बिलौनासेरा वार्ड के ना​गरिकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

👉 हाइवे चौड़ीकरण के लिए जबरन ​भूमि अधिग्रहीत की, तो उग्र आंदोलन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बिलौनासेरा वार्ड के नागरिकों ने शुक्रवार को डीएम दफ्तर के समक्ष पहुंचकर नारेबाजी की और नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण से मकान, दुकान, भूमि आदि को नुकसान होने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उनकी भूमि को जबरन अधिग्रहीत किया गया, तो उग्र आंदोलन करेंगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

बिलौनासेरा वार्ड के लोग बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बिलौनासेरा, पाटली के राजस्व गांव गड़ियागांव को नेशनल हाइवे से खतरा है। गोलू मंदिर से गड़ियागांव मोटर पुल की ओर लगी भूमि को अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। दुकान, घर आदि का चिह्निकरण किया जा रहा है। ऐसे में वह बेघर हो जाएंगे। उनके आजीविका के साधन भी समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने इस पर आपत्ति व्यक्त की। कहा कि जबरन भूमि का अधिग्रहणनहीं होने देंगे। सड़क के दोनों तरफ भूमि अधिग्रहण भी न्याय संगत नहीं है। एनएच निर्माण लिंक रोड, सरयू नदी में पुल बनाकर ठेला पाटन, मेहरनबूंगा लिंक रोड तक किया जा सकता है। इसके अलावा रोडवेज वर्कशाप से ठेला पाटन लिंक हो सकता है। इस दौरान गोपाल सिंह गढ़िया, किशन चंद्र भट्ट, आनंद गड़िया, नरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, जगदीश पांडे, राधा नगरकोटी, दीपा नगरकोटी, कवि जोशी, सोनिया परिहार, रजत सिंह, गिरीश चंद्र, संजय सिंह, मनीष सिंह आदि आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments