सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: इस बार गणतंत्र दिवस परेड में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर से 77वीं यूके बटालियन एनसीसी की दो कैडेट हिस्सा लेंगी। इसके लिए सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा से बीएससी तृतीय वर्ष में अध्ययनरत एनसीसी की सार्जेंट निधि कार्की और बीए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत कैडेट वैशाली बिष्ट का चयन हुआ है।
ADVERTISEMENTS
एसएसजे कैंपस से दो छात्राओं का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रवीण बिष्ट, डीएसडब्ल्यू प्रो. शेखर चंद्र जोशी, एएनओ कैप्टन डीएस बिष्ट समेत कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।