HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ आवाज बुलंद

अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ आवाज बुलंद

ADVERTISEMENTS

👉 सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना, सरकार को कोसा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा के बैनर तले आज मंगलवार को यहां गांधी पार्क पर धरना दिया गया। वहीं धरनारत लोगों ने नारेबाजी कर सरकार को अनसुनी के लिए कोसा और डीडीए को तत्काल जनहित में समाप्त करने की पुरजोर मांग दोहराई।

समिति के संयोजक एवं निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में तमाम लोग आज दोपहर 12 बजे गांधी पार्क में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में धरना दिया। इस मौके पर संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण थोपे जाने से लोगों के समक्ष तरह—तरह की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इसी परेशानी के कारण जनता सालों से इसका विरोध कर रही है। इसके खिलाफ लगातार आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार ने डीडीए को स्थगित कर अस्पष्ट स्थिति पैदा की है। जनता जर्नादन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसे समाप्त करने में टालमटोली की जा रही है और आंदोलन की अनसुनी की जा रही है। उन्होंने जनभावनाओं के अनुसार इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की। धरने में मौजूद अन्य लोगों ने भी नारेबाजी करते हुए एक स्वर में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर मांग की।

धरने में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत प्रताप सिंह सत्याल, शहाबुदृदीन, ललित मोहन पंत, अख्तर हुसैन, मोहन चंद्र कांडपाल, हेम चंद्र जोशी, आनंदी वर्मा, हेम चंद्र तिवारी, राजू गिरी, रोबिन मनोज भंडारी, प्रतेश पांडे, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, सुनयना मेहरा, आनदं सिंह ऐरी, ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, चंद्रशेखर व बलवंत सिंह सिराड़ी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments