स्व. जगन्नात सिंह लटवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट, चौमू 11 ने दर्ज की जीत
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। स्यालीधार में स्व. जगन्नाथ सिंह लटवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। आज शुक्रवार को हुए मैच में फड़का किंग व चौमू ग्यारह के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ। जिसमें चौमू 11 की टीम ने जीत दर्ज की।
ADVERTISEMENTS
आज का मैच फड़का किंग वर्सेस चोमू 11 के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए चौमू 11 ने 120 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए फड़का किंग 106 रन ही बना पाई और 14 रनो से यह मैच हार गई।
आज के मैच के मुख्य अतिथि भाजपा हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान तलाड़बाड़ी किशन बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश नेगी, राजू लटवाल, मुकेश लटवाल, ग्राम प्रधान फड़का महेंद्र सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन बिष्ट, रवींद्र कुमार प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।