HomeUttarakhandAlmoraघर से नाराज होकर चल दी युवती कर्णप्रयाग से बरामद, परिजनों के...

घर से नाराज होकर चल दी युवती कर्णप्रयाग से बरामद, परिजनों के सुपुर्द

ADVERTISEMENTS

CNE ALMORA/परिजनों से नाराज होकर घर छोड़ चली गई एक युवती को चौखुटिया पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से कर्णप्रयाग क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस के अनुसार गत 22 दिसंबर, 2023 को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाना चौखुटिया में सूचना दी कि उसकी पुत्री उम्र 21 वर्ष किसी बात से नाराज होकर बिना बताये घर से कहीं चली गयी है। जिसकी ढूढ़खोज करने पर कही कुछ पता नही चल पा रहा है। जिस पर थाना चौखुटिया में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन व सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा युवती की संभावित स्थानों पर तलाश की गई। सर्विलांस सेल की मदद से सुरागरसी-पतारसी कर गुमशुदा युवती को गत दिवस को कर्णप्रयाग क्षेत्र, जनपद चमोली से सकुशल बरामद कर लिया गया।

जिसके बाद युवती व उसके परिजनों की काउंसलिंग कर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में थाना चौखुटिया के उप निरीक्षक बृज माहन भट्ट, महिला कांस्टेबल पार्वती, इंदर कुमार साइबर सेल व बलवंत प्रसाद, साइबर सेल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments