HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : चार साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया...

उत्तराखंड : चार साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया बाघ, जंगल से बरामद हुआ शव

ADVERTISEMENTS

Dehradun News | देहरादून के सिंगली गांव में बाघ की धमक से दहशत बनी हुई है। बाघ एक चार साल के बच्चे को आंगन से उठाकर ले गया। बच्चे को बाघ के ले जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बच्चे का शव जंगल से बरामद किया गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है। थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली घर के आंगन में था। तभी वहां अचानक बाघ आया और बच्चे पर झपट्टा मार दिया।

इसके बाद वह उसे उठाकर ले गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तत्काल सभी थाना प्रभारी, सीओ को बुलाकर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग शुरू कराई। रातभर कांबिंग के बाद बच्चे का शव तड़के जंगल से बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments