HomeUttarakhandBageshwarअल्मोड़ा/बागेश्वर: गुरुद्वारे में जुटे भाजपाई, वीर बाल दिवस मनाया

अल्मोड़ा/बागेश्वर: गुरुद्वारे में जुटे भाजपाई, वीर बाल दिवस मनाया

ADVERTISEMENTS

👉 गुरु गोविंद सिंह के बलिदानी साहिबजादों को किया नमन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: दोनों जिला मुख्यालयों पर आज भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरुद्वारों में जुटे, जहां उन्होंने अरदास कर वीर बाल दिवस मनाया। इस मौके पर भजन—कीर्तन गाए और प्रसाद वितरण किया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

अल्मोड़ा: भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरुद्वारा में पहुंचे, जहां उन्होंने वीर बाल दिवस मनाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बहुगुणा ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 26 दिसंबर 2022 को मनाया गया। उन्होंने बताया कि गुरु जी के छोटे साहबजादों को इसी दिन सन् 1704 में मुगल शासक औरंगजेब द्वारा शहादत दी गई थी। वजह यह थी कि साहबजादों से बाल अवस्था में ही इस्लाम कबूल करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने निडरता से अपना धर्म नहीं छोड़ने की बात कही और बलिदान को तैयार हो गए।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि उनका यह बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व की बात रहेगा और उनका नाम इतिहास के स्वर्णीम अक्षरों में लिखा जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बंसीलाल कक्कड़, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष धर्मवीर आर्य हरीश बिष्ट, सिख धर्मगुरु आदि शामिल रहे।

बागेश्वर: भाजपा ने गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस मनाया। इस मौके पर साहिबजादों की वीरता और बलिदान को नमन किया। प्रसिद्ध गुरुद्वारा में भजन-कीर्तन आयोजित किए गए। प्रसाद भी वितरित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की याद में यह वीर दिवस मनाया जा रहा है। इस मौकों पर बलिदान देने वाले साहिबजादों को नमन किया गया। शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा में गुरुवाणी का पाठ किया गया। इस मौके पर गोविंद सिंह टंगड़िया, मथुरा प्रसाद, संजय परिहार, रमेश तिवारी, खड़क टंगड़िया, नंदन सिंह रावत, रवि करायत, भावना गढ़िया, भावना साह, हेमा धपोला, भगवती धपोला, दामोदर जोशी, गोविंद लाल साह जगाती, किशन सोनी, हरीश सोनी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments