अल्मोड़ा में शतरंज अकादमी, Queen’s Chess Academy की ओपनिंग

0
Queen's Chess Academy की ओपनिंग
Queen's Chess Academy की ओपनिंग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां नगर क्षेत्र में पहली बार शतरंज अकादमी की शुरुआत हुई है। माल रोड में ‘Queen’s Chess Academy’ की आज रविवार को ओपनिंग हुई।


ADVERTISEMENTS

शतरंज अकादमी के संचालक एवं कोच संतोष कुमार ने बताया कि माल रोड स्थित अंजली अस्पताल के पास शतरंज अकादमी खुल गया है। जहां का शतरंज प्रेमी व प्रशिक्षु लाभ उठा सकते हैं। यहां शतरंज सीखने के लिए सभी आयुवर्ग के लोग आग सकते हैं।

कोच संतोष कुमार ने यह भी बताया कि वर्तमान समय मे मोबाइल, वीडीओ गेम एवं सोशल मीडिया आदि के दुष्प्रभावों से बचने के लिए बच्चों को शतरंज सीखना आवश्यक हो गया है। जिससे बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता, धैर्य का विकास होगा एवं भविष्य मे बच्चे शतरंज के क्षेत्र में अपना कैरियर भी बना सकते हैं। इस अवसर पर शतरंज कोच योगेश पांडेय, विजय बंगारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS