HomeUttarakhandNainitalभीमताल : पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को आदमखोर बाघ...

भीमताल : पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को आदमखोर बाघ की तलाश

भीमताल समाचार | भीमताल ब्लॉक में आतंक का पर्याय बन चुका गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए 10 से ज्यादा पिंजरे लगाए थे। जिसमें शुक्रवार की रात को दुदली क्षेत्र में लगाए गए एक पिंजरे में गुलदार फंस गया।

ADVERTISEMENTSAd

बड़ोंन के वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया लगाए गए पिंजरे में गुलदार पकड़ा गया है। हमारी टीम वहां पहुंच चुकी है। और अब पकड़े गए गुलदार को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। वन विभाग की टीम अभी एक बाघ की तलाश में भी लगी है, जिसने दो ग्रामीण महिलाओं को अपना निवाला बनाया था।

गौरतलब है कि भीमताल ब्लॉक के के पिनरो, मलुवाताल, दुदली, अल्चौना में आदमखोर का आतंक काफी हद तक बढ़ गया है। ग्रामीणों का जनजीवन पूरा अस्त-व्यस्त हो चुका है। लोग अपने मवेशियों को गौशाला भेजने पर मजबूर हो चुके हैं, पिछले 15 दिनों से विद्यालयों को बंद किया हुआ है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर को पकड़ने की मांग की थी। जिसपर वन विभाग ने पिनरो, दुदली, अल्चौना, मलुवाताल, पांडे गांव आदि क्षेत्रों में पिंजरे लगाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments