लालकुआं। कोरोना संक्रमण के चलते सरकार की जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए ईदु उल अजहा पर्व यहां सादगी और सौहार्द से मनाया गया। लालकुआं जामा मस्जिद व रोशन मस्जिद में लोगो ने सामाजिक दूरी बनाकर मस्जिद में नमाज अदा कर देश व दुनिया में फैले कोरोना संक्रमण को मुक्त करने के साथ ही खुशहाली व समाज की उन्नति एवं शांति और अमन की दुआए मांगी। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिना किसी के घर गये फोन व वीडियो कॉल सहित वाट्सअप पर एक दूसरे को बधाईयां दीं सामुदायिक नमाज की अनुमति ना होने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घर पर रहकर ही नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी। जामा मस्जिद व रोशन मस्जिद के इमाम ने महज पांच लोगों को नमाज अदा करवाई। मस्जिद के इमाम साहब ने लोगों से अपील कर कहा कि मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी बनाकर कुर्बानी करें, लोगो ने भी सरकार के नियमों का पालन करते हुए हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सोशल डिस्टेंसिग का पालन व गाइडलाइन के अनुसार स्थित मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने महज पांच लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को बधाइयाँ दीं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अबुल कलाम ने भी नमाज अदा कर देश और दुनिया मे आपसी भाईचारा कायम रहने व अमन औऱ शांति की दुआ मांगी साथ ही कोरोना संक्रमण मुक्त की दुआ भी मांगी। अबुल कलाम के नेतृत्व में नमाज अदा करने के वक्त पुलिस मुस्तैद रही ।
लालकुआं न्यूज : ईद उल अजहा पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया, कोतवाल सहित लोगों ने कोरोना संक्रमण रोकने व दुनिया में अमन- चैन की मांगी दुआ
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS








