HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: अचानक चेकिंग पर उतरी पालिका की टीम, मचा हड़कंप

बागेश्वर: अचानक चेकिंग पर उतरी पालिका की टीम, मचा हड़कंप

👉 07 दुकानों से हुई पालीथिन जब्त, थूकने पर 04 लोगों को ठोका जुर्माना

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां नगरपालिका ने एक बार फिर पॉलीथिन के प्रयोग करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। औचक चेकिंग में 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4200 रुपये का हर्जाना वसूला है। 07 दुकानदारों से पॉलीथिन जब्त की गई। इस मुहिम से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

ईओ नगर पालिका हयात सिंह परिहार के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने बुधवार को नगर के विभिन्न स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई हुई। सात दुकानदारों से प्लास्टिक जप्त किया। उनसे 3500 रुपये का हर्जाना वसूला। इसी तरह 04 लोगों पर गंदगी करने एवं सार्वजनिक स्थान में थूकने पर कार्रवाई की। उनसे 700 रुपया वसूला। कुल 11 चालान कुल रुपया 4200 का अर्थदंड वसूला गया। टीम में कर निरीक्षक रणजीत नेगी, सफाई निरीक्षक रजत कुमार, नंदन सिंह चिलवाल, पीआरडी जवान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments