HomeUncategorizedअल्मोड़ा : दूरस्थ ग्राम कोठल में अकेले रह रही थी आमा, सहारा...

अल्मोड़ा : दूरस्थ ग्राम कोठल में अकेले रह रही थी आमा, सहारा बनी पुलिस

ADVERTISEMENTS

📌 थानाध्यक्ष भतरौजखान ने पूछी खैर खबर

👉 जीवन निर्वाह सामग्री राशन व कंबल आदि सप्रेम भेंट

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अकेले रह रहे बुजुर्गों का एक अभियान चला विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आज भतरोज्खान पुलिस ने एक 90 साल की आमा की मदद कर उनका आशीर्वाद लिया।

कोठल की आमा की मदद को आई पुलिस

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी को जानकारी प्राप्त हुई कि राजस्व क्षेत्र से पुलिस क्षेत्र में सम्मिलित हुए ग्राम कोठल में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग माता जी देवुली देवी अकेली रहती है। परिवार में इनका कोई नही हैं। उक्त ग्राम थाना क्षेत्र से काफी दूरस्थ दुर्गम में है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

हर संभव मदद का दिया भरोसा

थानाध्यक्ष भतरौजखान पुलिस टीम के साथ आमा के घर पहुंचे और माता जी से कुशल क्षेम ली। जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी स्वास्थय सहित अन्य समस्याओं के बारे में पूछा गया और बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर भतरौजखान थाने में सूचना भिजवाने तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

भतरौजखान पुलिस द्वारा आमा को जीवन निर्वाह सामग्री राशन, कंबल व अन्य आवश्यक सामग्री सप्रेम भेंट की गयी तथा भविष्य में भी इसी तरह ध्यान रखने का भरोसा दिया गया। पुलिस से परिजनों जैसा प्यार पाकर खुशी से आमा की आंखें नम हो गई और उनके द्वारा पुलिस टीम को सदा खुश रहने का आशीर्वाद दिया गया।

महिला जज ने चीफ जस्टिस से मांगी इच्छा मृत्यु, CJI ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से तलब की रिपोर्ट
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments