HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज : सादगी और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की ईद...

कालाढूंगी न्यूज : सादगी और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की ईद की नमाज

कालाढुंगी। कोरोना वायरस के चलते ईद उल अजहा के त्योहार केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार मनाया। ईद गाह में मौलाना कासिम ने 4 लोगों को ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान नमाज में सरकार की सभी गाइड लाइन का पालन किया गया । सभी ने दूरी बनाये रखी , वहीं मास्क भी लगाए रखा । नमाज के बाद सभी ने देश मे अमन चेन की दुआ करते हुए कॅरोना बीमारी से देश को जल्द छुटकारा मिले इसके लिए भी दुआ की । बाकी सभी लोगो ने अपने अपने घरों पर ईद की नमाज अदा की । नमाज के बाद सभी ने निर्धारित स्थान कुरबान गाह पर पहुंच कर सरकार के नियमों व प्रशासन के निर्देशन अनुसार कुर्बानी दी। इस दौरान पुलिस टीम थाना अध्य्क्ष दिनेश नाथ के नेतृत्व में मौजूद रही। इस दौरान जामा मस्जिद सदर वकील अहमद,भाजपा नेता महमूद हसन बंजारा, जाहिद हबीबी,ताहिर कादरी ,शाकिर हुसैन,मो.दानिश, मो,मेहताब,रहिस भारती, हाजी शफीक अहमद,मतलूब इलाही,सराफत कुरैशी, हाजी जलील, आदि ने प्रशासन का धन्यवाद अदा किया।
वही कोरोना महामारी को देखते हुवे इस बार लोगो ने एक दूसरे को सोशल मीडिया के माध्य्म से ईद की मुबारकबाद दी ।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments