HomeUttarakhandAlmoraकलेक्ट्रेट व जिला ​न्यायालय परिसर में आने वालों के लिए बनवायें प्रतीक्षालय

कलेक्ट्रेट व जिला ​न्यायालय परिसर में आने वालों के लिए बनवायें प्रतीक्षालय

ADVERTISEMENTS

✒️ घंटों कड़ी धूप, ठंड या बरसात में खड़े रहते हैं लोग

📌 बार उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पंत ने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पंत ने कलेक्ट्रेट व जिला न्यायायल परिसर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय व बैंच इत्यादि बनवाने की मांग की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री, कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा गया है कि कलेक्ट्रेट परिसर अल्मोड़ा व जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा के निकट यात्री प्रतीक्षालय बनवाया जाना चाहिए। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में सिमेंटेड बैंच बनवाने व स्थिर कुर्सियां लगवाने हेतु अनुरोध किया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

एडवोकेट कवीन्द्र पंत ने कहा कि अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में विभिन्न स्थानों से अपने कार्यों के सिलसिले में आने वाले आम जनमानस के सुविधार्थ कलेक्ट्रेट प्रांगण में बैठने हेतु सिमेंटेड बैंचों के निर्माण व स्थिर कुर्सियां लगवाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट और न्यायालय आने वाले आम जनों को गाड़ी के इंतजार में घंटो कड़ी धूप, ठंड व बरसात में खुले स्थानों पर इंतजार करना होता है। जिससे उनको अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। एडवोकेट पंत ने सरकार, कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी से इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही कर जनहित में जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की है।

उत्तराखंड : बारिश-बर्फबारी के बाद बढ़ी ठिठुरन, बर्फ की सफेद चादर से ढकी नीती घाटी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments