सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तरांचल एकेडमी शिक्षा समिति दुगालखोला अल्मोड़ा की बैठक में सर्वसम्मति नकार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें गीता बिष्ट अध्यक्ष चुनी गईं।
ADVERTISEMENTS
अन्य पदाधिकारियों में भावना महिपाल महाप्रबंधक, गिरजा कुमार दुर्गा पाल उपाध्यक्ष, योगेश तिवारी कोषाध्यक्ष, हरीश सिंह बनौला संरक्षक चुने गए।
दीपा दफौटी, रमेश गिरी गोस्वामी, विपिन भट्ट, हयात गिरी, धीरेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र सिंह महिपाल एवं शिवेंद्र गोस्वामी को सदस्य बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक हरीश बनोला व संचालन गिरीश कुमार दुर्गापाल द्वारा किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।