HomeUttarakhandAlmoraशराब के नशे में धुत्त अल्मोड़ा से नैनीताल जा रहा स्कूटी चालक...

शराब के नशे में धुत्त अल्मोड़ा से नैनीताल जा रहा स्कूटी चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

📌 नैनीताल बारात में होना था शामिल

✒️ ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं

सीएनई रिपोर्टर, खैरना/गरमपानी। पुलिस ने अल्मोड़ा से नैनीताल बारात में शामिल होने जा रहे एक स्कूटी चालक को शराब पीकर व बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया है।

स्कूटी चालक गिरफ्तार
स्कूटी चालक गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

शराब के नशे में धुत्त मिला स्कूटी चालक

आदेश के क्रम में थाना भवाली के खैरना क्षेत्र में प्रभारी चौकी खैरना दिलीप कुमार द्वारा टीम के साथ आज वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान जांच में पाया गया कि नैनीताल निवासी चालक शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूटी वाहन संख्या UK04AJ4628 को चलाकर अल्मोड़ा से हल्द्वानी बारात में शामिल होने जा रहा था‌।

एमबी एक्ट में गिरफ्तारी

जिस पर चालक को शराब पीकर, बिना लाइसेंस वाहन चलाते हुए पाये जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा उसे धारा 185/202 एमबी एक्ट में गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार व कांस्टेबल प्रयाग जोशी शामिल रहे।

Big News : अल्मोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा, नृसिंहबाड़ी से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments